उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिक
सेवानिवृत्त निकाय कर्मचारियों का बढ़ा मंहगाई भत्ता, निगम महासंघ ने जताया आभार
उत्तराखंड में कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते को बढ़ा दिया गया है, लिहाजा सातवें वेतनमान में 50 के बजाय 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसी क्रम में 1 जुलाई 2024 से मान्य 239 प्रतिशत महंगाई भत्ते के बजाय उत्तराखंड के निगम और निकाय कर्मचारियों को अब 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
उत्तराखंड में नगर निगम और नगर निकाय से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया गया है, जिसे लेकर प्रदेश सरकार द्वारा बीते शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। तो वहीं कर्मचारियों और निगम महासंघ ने इस बढ़ोतरी के लिए प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया है। उत्तराखंड के नगर निगम और नगर निकाय से सेवानिवृत्त हुए जो भी कर्मचारी पांचवें वेतनमान यानी 239 प्रतिशत महंगाई भत्ते के अंतर्गत आते हैं उन्हें छठवें वेतनमान के अंतर्गत 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं दूसरी ओर सातवें वेतनमान में आने वाले कर्मचारियों को 50 के बजाय 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
