बड़ी खबर

Lalitpur News: रसराज होटल में रातों-रात चोरी, नकदी और लैपटॉप लेकर चोर फरार

Lalitpur News: स्टेशन रोड पर देर रात चोरी हुई, जिसमें 8 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप चोरी कर दो चोर फरार हो गए।

Lalitpur News: ललितपुर में कोतवाली सदर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रसराज होटल की दुकान में देर रात चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना शनिवार रात लगभग 2 बजे की है, जब दो अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकान के भीतर रखे लगभग 8 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप चोरी कर दोनों चोर फरार हो गए। रविवार सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुँचा तो उसने देखा कि शटर के ताले टूटे पड़े हैं। यह देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों चोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में दिख रहा है कि दोनों युवक बड़ी ही आसानी से शटर तोड़कर दुकान में घुसे और कुछ ही मिनटों में सामान उठा ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की भी फुटेज खंगाल रही है, जिससे चोरों के भागने के रास्ते और पहचान का सुराग मिल सके। घटना के बाद स्टेशन रोड और आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारी चिंता में हैं और सुरक्षा कड़ी करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की खोज में टीम लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी। Read more:- Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा लगातार खराब, AQI फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुँचा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button