उत्तराखंडसामाजिक
भूकंप की फेक पोस्ट से सोशल मीडिया में मचा हड़कंप, लोगों ने भयभीत हो छोड़े घर…प्रशासन ने लिया एक्सन
उत्तराखंड में लगातार भूकंप दस्तक दे रहे हैं, जिसके कारण लोग भी दहसत में हैं। सोशल मीडिया पर डली एक पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया जिसमें उत्तरकाशी में भूकंप आने की फर्जी खबर थी, जिससे लोग भयभीय हो गए और घरों को छोड़ बाहर आ गए। आधी रात के समय भैरव चौक, गंगोरी, तिलोथ और मुख्य बाजार जैसे स्थानों पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
उत्तराखंड में बीते 6 दिनों में भूकंप के 9 झटकों को प्रदेश ने महसूस किया है, जिस कारण लोगों में भय का माहौल है। उत्तराकाशी इन भूकंपी झटकों का मुख्य केंद्र भी बना रहा, यही कारण है कि जिले में रहने वाले लोगों के मन में अपने और अपनों के लिए एक चिंता और भय का माहौल है। इन्ही सब घटनाओं के बीच में बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर चली जिसने लोगों की भावना और अपनों को खोने के डर के साथ एक भद्दा मजाक किया है। दरअसल हाल ही में आए भूकंपी झटकों के बाद सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी को लेकर एक फर्जी खबर चली जिसमें लिखा गया था कि उत्तरकाशी में एक बार फिर हिला कर रख देने वाले भूकंपी झटके दस्तक देने वाले हैं, बस फिर क्या था क्षेत्र वासियों ने अपने घरों को खाली कर दिया और घरों से बाहर निकल गए और आधी रात के समय भैरव चौक, गंगोरी, तिलोथ और मुख्य बाजार जैसे स्थानों पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों के चहरों पर अपनों को खोने और जान -माल के नुकसान होने का डर साफ देखा जा सकता है।
