उत्तराखंडदुर्घटनाबड़ी खबर
शादी में जाते हुए चलती कार में लगी आग, कार सवारों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान
एक परिवार मुजफ्फरनगर से रूड़की में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि तभी अचानक मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर पंहुचते ही कार के बोनट से धुआं निकलने लगा, लिहाजा परिवार ने खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना रुड़की की है जहां एक परिवार रविवार दोपहर करीब दो बजे रुड़की से मुजफ्फरनगर एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था, जिसमें कार पर मुजफ्फरनगर के छपार निवासी कार चालक महबूब और पांच अन्य लोग सवार थे। सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे ही कार वह मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर पहंची तभी अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार आग के दावानल में तब्दील हो गई। कार से अचानक धुआं निकलने से कार सवार परिवार भी डर गया और कार में सवार लोगों ने कार की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
