उत्तराखंडचारधाम यात्रा 2025बद्रीनाथ
वसंत पंचमी में घोषित हुई बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने तिथि, इस दिन खुलेंगे कपाट
प्रत्येक वर्ष बद्रीनाथ धाम के कपाटों के खुलने की तिथि वसंत पंचमी के दिन ही तय की जाती है, जो कि इस वर्ष भी टिहरी के राजदरबार में पूजा अर्चना के बाद ही घोषित करी गई।
पर्यटन सत्र अब बस शुरु होने ही वाला है। उत्तराखंड में प्रसिद्घ चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा, पौराणिक धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया पर पूरी पूजा अर्चना के साथ ही खोले जाते हैं। वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा प्रत्येक वर्ष वसंत पंचमी के दिन करी जाती है, जहां इस वर्ष भी वसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
