उत्तराखंडमौसम
उत्तराखंड में मौसम की बदलती करवट, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
अन्ध सागर, भूमध्य सागर की गर्म हवाओं से जन्मा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, लिहाजा 3 फरवरी से उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कुछ जिलों में बारिश के साथ बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। तो वहीं राज्य में कई जगहों पर आज सुबह से ही बारिश शुरु हो चुकी है, तो वहीं कुछ जगहों पर बादल छाए हुए हैं।
अन्ध सागर, भूमध्य सागर की गर्म हवाओं से जन्मा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, लिहाजा 3 फरवरी से उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है, जहां बीती 3 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ चलता आ रहा था तो अब पश्चिमी विक्षोभ से अब राज्य के मौसम में नमी देखी जा रही है। उत्तराखंड में इन दिनों लम्बे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है. उत्तराखंड में इस बेवक्त बदलते मौसम का असर यहां उगने वाली फसल और पेड़-पौधों पर भी पड़ रहा है, तो वहीं प्रदेश में कई जगह पर समय से पहले ही बुरांश का फूल दिखने लगा है और ऐसे ही प्रदेश के कई जंगलों में काफल पकने लगे हैं। मौसम में हो रहे अप्रत्याशित बदलाव ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चिंता में डाल दिया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार आज 4 फरवरी को राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, चूंकी राज्य में 3 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है लिहाजा मंगलवार 4 फरवरी से बारिश और बर्फबारी से राज्य के मौसम में करवट आएगी, जिसके चलते मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के कुछ जिलों जिलों में बारिश और बिजली चमकने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जगहों पर आज सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है लेकिन कुछ जगहों पर बादल छाए हुए हैं.


