उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिक
शादी का झांसा दे 13 साल तक किया महिला का शारीरिक शोषण, अब बेटी पर डालने लगा गंदी नजर
आरोप है कि महिला ने अपने लिव इन पार्टनर से शादी करने की इच्छा जाहिर करी लेकिन आरोपी हमेशा बहाने ही बनाता रहा। यह करते करते आरोपी ने महिला का 13 साल तक यौन शोषण किया, जिसके बाद महिला को जानकारी मिली की आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
उत्तराखंड में यौन शोषण और रिलेशनशिप में धोखाधड़ी के कई मामले हाल फिलहाल में सामने आए हैं, कुछ मामले ऐसे हैं कि जिनपर सुनवाई भी करी जा चुकी है। उत्तराखंड से एक और मामला सामने आया है जहां एक महिला का अपने लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती से तकरीबन 13 साल यौन शोषण किया है, दरअसल मामला ISBT क्षेत्र का है जहां एक युवती ने कोतवाली पटेल नगर में एक देहरादून निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2012 में उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी जो कि उसी के क्षेत्र का है, पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई लेकिन बाद में दोनों रिलेशनशिप में आ गए। महिला ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध भी बनाए लेकिन जब महिला के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने महिला को घर से निकाल दिया और सभी संबंध तोड़ दिये।
