उत्तराखंडखेलराष्ट्रीय खेल 2025
उत्तराखंड की झोली में एक और स्वर्ण पदक का प्रवेश, खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास….ताइक्वांडो में पूजा ने मारी बाजी
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राज्य को प्रदर्शित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है यही कारण भी है कि उत्तराखंड ने अबतक कुल 5 स्वर्ण पदकों पर अपनी बढ़त बनाई है। इसी प्रकार 38वें राष्ट्रीय खेलों के ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं की शुरुआत मिलम हॉल, मानसखंड खेल परिसर, हल्द्वानी में हुई जिसमें ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूजा यादव ने अपनी शानदार प्रदर्शनी से एक और स्वर्ण पदक राज्य के नाम किया
उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करके पूरे विश्व में अपनी क्षमता और एक सुदृढ़ राज्य होने का परिचय दिया है, वहीं राज्य के खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदेश को राष्ट्र स्तर पर प्रदर्शित करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। यही कारण है कि उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में अबतक कुल 5 स्वर्ण पदक जीते हैं, वहीं राष्ट्रीय खेल अभी भी जारी हैं जिनमें राज्य की माटी के लाल अपना दमखम दिखा रहें हैं। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है जिसमे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूजा यादव ने अपनी शानदार प्रदर्शनी से एक और स्वर्ण पदक राज्य के नाम किया, यह उत्तराखंड का अब तक का सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में आयोजित प्रतिस्पर्धाओं में पहला स्वर्ण पदक वुशु में इसके बाद लॉन बॉल, योगासन, कैनोइंग-कयाकिंग और अब ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक को अपने खेमे में किया है।
