उत्तराखंडऋषिकेशदुर्घटना
रिक्शा में जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे ने ली 62 वर्षीय बुजुर्ग की जान
ऋषिकेश में एक तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी, जिमसें रिक्शा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और रिक्शे में सवार एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि सड़क किनारे बने दो खोखे भी इस हादसे की चपेट में आ कर क्षतिग्रस्त हो गए, तो वहीं कार चालक अपनी कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
उत्तराखंड में सड़क हादसों का मीटर अब और भी तीव्रता से ऊपर उठ रहा है, राज्य सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी सड़क हादसों में अंकुश नहीं लग पा रहा है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में ऐसे ही एक सड़क हादसे ने एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली, दरअसल ऋषिकेश में एक तेज रफ्तार कार में एक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, यह हादसा इतना भयानक था कि रिक्शा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया, और सड़क के किनारे स्थित दो खोखे भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कार चालक भी अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह उठाकर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
