उत्तराखंडबड़ी खबरभारतीय रेल परिवहन
रेल बजट में उत्तराखंड की झोली में आए 4641 करोड़, उत्तराखंड रेल परिवहन को मिलेगा नया आयाम
2025 में जारी हुए रेल बजट में उत्तराखंड की झोली को 4641 रुपयों से भारी किया गया है, जो की अन्य राज्यों से कई गुना अधिक है। जाहिर है कि यह ₹4641 करोड़ रुपयों की आवंटित राशि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण और 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने में मददगार साबित होगी। राज्य में अब रेलवे सुरक्षा के लिए कवच प्रणाली को भी लागू किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर रेल बजट जारी हो चुका है जिसमें सभी राज्यों को उनकी आवश्यक्तानुसार धनराशि आवंटित करी गई है, इस कतार में उत्तराखंड भी शामिल है। हैरत की बात यह है कि इस सत्र 2025 में उत्तराखंड राज्य को 4641 करोड़ रुपये आवंटित करे गए हैं जो कि पड़ोसी राज्य हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से कहीं अधिक है। चूंकी केंद्र सरकार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को लेकर न केवल गंभीर है बल्कि उसके द्वारा प्राप्त होने वाले लाभों को लेकर भी प्रतिबद्ध है लिहाजा राज्य के हिस्से आए बजट से सामरिक और चारधाम यात्रा के महत्व वाली 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण और तेजी गति से करने में मदद मिलेगी, इसके साथ ही राज्य के 11 स्टेशनों को अमृत स्टेशन बनाने को लेकर भी राज्य सरकार को धन की चिंता नहीं सताएगी।
