उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर
प्रेम प्रस्ताव ठुकराना पड़ा भारी, जंगल में दिया दर्दनाक हत्या को अंजाम…हैवान बने दो युवक
पिथौरागढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां प्रेम प्रस्काव ठुकराना दो युवतियों के लिए ही भारी पड़ गया और उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। घटना वाले दिन जब सरस्वती और इसरा देर शाम तक जंगल से घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने चिंतावस युवतियों की तलाश शुरु करी, जब ग्रामीण और परिजन जंगल पंहुचे तो उन्होनें दोनों युवतियों को खून से लथपथ और मृत पाया।
प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर यहां एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो सहेलियों की जंगल में पत्थरों से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
किसी से प्रेम करना कोई पाप नहीं है और न ही किसी के प्रेम प्रस्ताव को नकारना किसी किस्म का पाप है लेकिन आजकव के समय में प्रेम का परिवर्तन रिलेशनशिप में हो गया है और ऐसी कई घटनाएं आपने भी देखी, पढ़ी और सुनी होंगी जहां प्रेम प्रस्ताव के खारिज होने पर युवक-युवतियां गलत कदम उठाने में तनिक संकोच नहीं करते। उत्तारखंड के पिथौरागढ़ जनपद से एक ऐसी ही घटना सामनें आई है जहां युवती को प्रेम प्रस्ताव नकारने की किमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल घटना कुछ इस प्रकार है कि पिथौरागढ़ और नेपाल के बीच बॉर्डर इलाके से लगे अछाम के ढकारी गांव पालिका 8 की निवासी सरस्वती खड़का और इशरा खड़का दोनों युवतियों का संपर्क ढकारी गांव पालिका 3 निवासी दीपेश एवं राजेश बुढ़ा का फोन से संपर्क हुआ था। सरस्वती खड़का और इशरा खड़का दोनों युवतियों का संपर्क दूसरे गांव से राजेश और दीपेश नाम के लड़कों के साथ होने के बाद पहली बार आपस में मिलना हत्या के घटना वाले दिन तब हुआ जब दोनों युवतियां जंगल में बकरियां चराने गईं थीं।
