उत्तराखंडबड़ी खबरराष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने मोहा सबका दिल…प्राप्त किया तीसरा स्थान

गणतंत्र दिवस में उत्तराखंड की झांकी ने सबका मन मोह लिया, यही कारण भी रहा कि उत्तराखंड की झांकी ने गणतंत्र दिवस परेड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड राज्य कि सुप्रसिद्ध एपण कला का प्रदर्शित किया गया है, जबकि पीछले हिस्से पर उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं पर्यटन का चित्रण किया गया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया राजपथ पर भारत के शौर्य और साहस को तो देखती ही है, साथ ही भारत में बसने वाली विविधता की सुंदरता भी देखती है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी को देश में तीसरा स्थान मिला है, कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी का नजारा न केवल मन मोहने वाला था बल्कि एक संदेश को भी प्रदर्शित करता है कि साहसिक गतिविधियों को संपन्न करने में उत्तराखंड पूर्ण रुप से सक्षम भी है। कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड राज्य की झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड राज्य कि सुप्रसिद्ध एपण कला का प्रदर्शित किया गया था, जबकि पीछले हिस्से पर उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं पर्यटन का चित्रण किया गया था। ऐपण एक ऐसी कला है जो उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है और ऐपण कला का प्रयोग उत्तराखंड की महिलाएं पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर करती हैं। ऐपण को बनाने के लिए चावल के आटे और गेरु को उपयोग में लिया जाता है।  

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button