उत्तराखंडखेलराष्ट्रीय खेल 2025
वॉलीबाल मुकाबले से होगा राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन, मैदान में उतरेंगे हरियाणा और कर्नाटक के धुरंदर..खेले जाएंगे चार मैच
उत्तराखंड में वैसे तो राष्ट्रीय खेलों का आगाज हल्द्वानी से हो चुका है लेकिन 10 शहरो में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में से एक रुद्रपुर जिले में इसका आगाज पहली प्रतियोगिता वॉलीबॉल से होगा जिसमें हरियाणा और कर्नाटक के बीच खेले जाने वाले वॉलीबॉल के मैच से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज होगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में देश की आठ प्रमुख टीमों के बीच बुधवार से मुकाबला शुरू होगा।
उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 का मेजबान बना है लिहाजा उत्तराखंड के 10 शहरों को मेजबानी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चुना गया है। 10 आयोजक शहरों में से एक रुद्रपुर शहर भी है जिसमें राष्ट्रीय खेलों का आगाज बुधवार को होने जा रहे हरियाणा और कर्नाटक की टीम के बीच होने वाले वॉलीबॉल के मैच से होगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता रुद्रपुर राष्ट्रीय खेलों का आगाज नाद होगा जिसके लिए पूरे देश से आई प्रमुख आठ टीम आपस में स्पर्धा करती नजर आएंगी। बीते मंगलवार को सभी टीमें रुद्रपुर स्थित शिवालिक हॉल पंहुची जहां पर राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित वॉलीबॉल की स्पर्धा लड़ी जाएगी। सभी टीमों ने अपने अपने कोचों के साथ अभ्यास भी किया, जिसके लिए सभी टीमों को 30 मिनट का समय दिया गया था। खिलाड़ियों को लाने-ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। मंगलवार की सुबह से ही सभी टीमों के खिलाड़ी शिवालिक हॉल पहुंचे और कोर्ट का जायजा लेते रहे, और बुधवार को होने वाले द्वंद की रुपरेखा बनाते नजर आए। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड भी अपनी टीमें लेकर उतरा है लिहाजा उत्तराखंड की टीम पंजाब से पहला मैच खेलेगी।
