उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिक
मुख्य सचिव का गर्भवतियों को उपहार, प्रसव पूर्व जांच के लिए मिलेगा निशुल्क खुशियों की सवारी का आधार
उत्तराखंड में गर्भवति महिलाओं के लिए अच्छी खबर है, उत्तराखंड सचिवालय की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गर्भवति महिलाओं के कल्याण के हित में एक नई योजना को शुरु किया है, जिसमें अब प्रसव से पहले जांच के लिए भी गर्भवति महिलाएं खुशियों की सवारी सुविधा का निशुल्क रुप से उपयोग कर सकती हैं।

उत्तराखंड सरकार ने हर क्षेत्र में नागरिकों के कल्याण के लिए पहले भी काफी योजनाओं को धरातल में साकार किया है, लेकिन इस बार राज्य सरकार ने अपनी योजना से गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया है। बीते बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एनीमिया मेगा अभियान के तहत जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक करी, जिसमें उन्होंने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को राज्य में एनीमिया को जड़ से समाप्त करने के लिए NHM की ओर से तैयार की गई कार्य योजना को महिला कल्याण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की सहायतानुसार प्रदेश में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए, साथ ही मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी गर्भवति महिलाओं के प्रसव के पहले चरण में ही एनीमिया रोग की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड राज्य में 15 साल से लेकर 49 वर्ष की आयु वाली 46.4 गर्भवती महिलाएं एनीमिया रोग से ग्रसित हैं , जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 50.4 प्रतिशत का है।