उत्तराखंड
गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक की यातायात व्यवस्थाओं का एसपी रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण
अधीनस्थ पुलिस बल को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कर्तव्य निर्वहन के दिये गये निर्देश

तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली सोनप्रयाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयी अभिलेखों को देखा गया तथा निर्देशित किया गया कि यात्रा अवधि से सम्बन्धित सम्पूर्ण विवरण अपडेटेड रखेंगे। पंजीकृत होने वाली एफआईआर इत्यादि में समय से विवेचनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित उपनिरीक्षकों को निर्देश दिये गये। कोतवाली सोनप्रयाग में नियुक्त पुलिस बल के भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को देखा गया।
उपस्थित कार्मिकों द्वारा बताया गया कि यहां पर तैनात अनुचर द्वारा सही तरीके से भोजन बनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने सभी कार्मिकों को कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य तथा समुचित खान-पान का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी को शाबासी दी गयी तथा ऐसे ही अपने कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन सहित सम्बन्धित थाने व यातायात के प्रभारी उपस्थित रहे।



