बॉलीवुड
Shah Rukh Khan Birthday Special: 60 साल के हुए SRK, जानिए उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्में
Shah Rukh Khan Birthday Special: SRK 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस बार वह मन्नत में नहीं बल्कि परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अलीबाग स्थित अपने घर में जन्मदिन मनाएंगे।

Shah Rukh Khan Birthday Special: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब SRK 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस बार वह मन्नत में नहीं बल्कि परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अलीबाग स्थित अपने घर में जन्मदिन मनाएंगे।
सिर्फ इतना ही नहीं, उनके जन्मदिन से पहले ही 7 फिल्में री-रिलीज़ होने वाली हैं।
कब शुरू होगा SRK फिल्म फेस्टिवल?
31 अक्टूबर से SRK फिल्म फेस्टिवल शुरू हो रहा है। इसमें दिखाई जाएँगी ये फिल्में:- चेन्नई एक्सप्रेस (2013) – एक्शन-कॉमेडी
- देवदास (2002) – संजय लीला भंसाली की रोमांटिक एपिक
- दिल से (1998) – मणिरत्नम की पॉलिटिकल ड्रामा
- कभी हां कभी ना (1994) – रोमांटिक कॉमेडी
- ओम शांति ओम (2007) – ड्रामा और रोमांस
- मैं हूं ना (2004) – एक्शन-रोमांस
- जवान (2023) – हाल की ब्लॉकबस्टर