उत्तराखंडउत्तराखंड सरकारपॉजीटिव न्यूजभाजपा उत्तराखंडमुख्यमंत्री धामीरुद्रप्रयाग
Rudraprayag : इगास पर्व पर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचकर सीएम ने बांटा दर्द
Rudraprayag news : पारंपरिक पर्व इगास (बग्वाल) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

इगास हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की आत्मा
इगास पर्व के अवसर पर सीएम धामी ने स्थानीय जनता के साथ पारंपरिक व्यंजन का आनंद भी लिया और बच्चों के साथ दीप जलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “इगास हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन की आत्मा है। हमें अपने इन लोकपर्वों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा।” सीएम की यह पहल आपदा प्रभावितों के लिए उम्मीद की किरण बनी है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री का उनके बीच आना और उनकी समस्याओं को सुनना, उनके दुख में बड़ी सांत्वना है।सिमरन बिंजोला



