उत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय
पीएम मोदी को लेकर दिए अपने बयान पर सपा अध्यक्ष ने दी सफाई
कांग्रेस से कभी नहीं करेंगे गठबंधन

यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव 13 दिसंबर को इटावा में मीडिया वार्ता में अपने बयान को लेकर सवालों से घिरे हुए हैं। सपा नेता अखिलेश यादव ने बीत दिन अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना करते है उनका मातलब यूपी की बीजेपी सरकार के खात्मे से था।
13 दिसंबर को इटावा में सपा अध्यक्ष का पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर कहना था कि पीएम मोदी तीन माह तक बनारस में ही रहें तो अच्छा है काशी अच्छा स्थान है साथ ही तान देते हुए उन्होंने कहा था कि आखिरी समय में काशी में रहने की परंपरा है।
सपा अध्यक्ष पीएम को लेकर दिए बयान कि आलोचना की जा रही है जिसके चलते बीते दिन उन्होनें सफाई दी। सपा नेता का कहना था कि यूपी में सीएम योगी व पीएम मोदी का टाईम अब जा चुका है साथ ही उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होनें स्पष्ट कहा कि वह कभी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे।