उत्तरप्रदेशराजनीतिहोम
बहराइच घंटाघर में लहराएगा 120 फीट ऊंचा तिरंगा

यूपी के बहराइच में घंटाघर पर 120 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। बीते दिन बहराइच में भारतीय जनता पार्टी की विधायाक व पूर्व राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने 120 फुट ऊंचे तिरंगे ध्वज का शिलान्यास किया।
सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे शहर को चार चांद लगाने में सहायता करेगा। सदर विधायक के अनुसार उनके लोग लगातार बहुत दिनों से घंटाघर पर तिरंगा लगाने कि मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़े-पीएम मोदी देंगे बिपिन रावत सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि
भाजपा विधायक के लोगों कि मांग के चलते अब नगरपालिका की सहायता से तिरंगा लगाया जाएगा। सदर विधायक ने आगे कहा कि यह तिरंगा 26 जनवरी 2022 से पूर्व ही लगा दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, प्रतिनिधि करण वीर सिंह, नगर पालिका ईओ दुगेश्वर त्रिपाठी सहित अन्य कार्यक्रता मौजूद रहे।
अंजली सजवाण