Uncategorizedउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीयहोम
पंजाब के सीएम चन्नी आए हरिद्वार किसी को नही लगी भनक

बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी सुबह 6 बजे हरिद्वार पहुंचे। चन्नी के आने की भनक कांग्रेसियों को तक नहीं लगी। आचार संहिता लागू होने से पुलिस और प्रशासन की ओर से चन्नी को प्रोटोकॉल नहीं दिया गया। इसके चलते चन्नी के हरिद्वार आने की खबर किसी को नहीं मिल पाई।
यह भी पढ़ें-12 जनवरी को पीएम मोदी तमिलनाडु को देंगे बड़ी सौगात
सूत्रों के अनुसार चन्नी की गाड़ियों का काफिला सुबह सुबह छह बजे हरकी पैड़ी पहुंचा। पुलिस चौकी के पास गाड़ियां खड़ी की गईं। वहां से वह अपने परिचितों के साथ गऊघाट पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पुरोहित के साथ किसी नजदीकी का अस्थि विसर्जन संस्कार करवाया। पौने सात बजे वे हरकी पैड़ी से चले गए। नगर कोतवाली इंचार्ज राकेंद्र कठैत ने बताया कि सीएम चन्नी आए थे लेकिन क्यों आए थे इसकी जानकारी नहीं है। हरकी पैड़ी चौकी पुलिस की तरफ से चन्नी के आने की जानकारी दी गई थी।
शिवानी चौधरी