
देश में कोरोना का संक्रमण तेजी बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,79,723 नए केस सामने आए हैं वहीं इस दौरान 46,569 संक्रमित मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। 146 लोगों की इस संक्रमण से मौत गई है। जिसके बाद देश में अब कोरोना से कुल केसों की संख्या 3,57,07,727 हो गई है एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर अब 7,23,619 हो गए और कोरोना से अब तक 3,45,00,172 लोग ठीक भी हो गए हैं 4,83,936 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 13.29 प्रतिशत हो गया है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 7.92 प्रतिशत हो गया है।
बीते दिन कोरोना के केसों में 8 जनवरी के मुकाबले बड़ा इजाफा देखा गया है। 8 जनवरी के मुकाबले 12.6 प्रतिशत केस बढ़े हैं। 8 जनवरी को कुल 1,59,632 नए केस सामने आए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि भारत में बीते दिन कोरोना वायरस के लिए 13,52,717 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद अब तक कुल 69,15,75,352 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़े-उत्तर भारत में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी