
पीएम नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु को बड़ी सौगात देने जा रहें हैं। पीएम तमिलनाडु को 11 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और चेन्नई में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल के नए परिसर का उघ्दाटन करेंगे।
यह सरकारी मेडिकल कालेज लगभग चार हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं। इनमें लगभग 2,145 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार ने दी है जबकि बाकि राशि राज्य सरकार ने दी है। मेडिकल कालेज विरुधुनगर, नामक्कल, नीलगिरी, तिरुपुर, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, अरियालुर, रामनाथपुरम और कृष्णागिरी जिले में बन रहे हैं। इन कॉलेजों की स्थापना देश के सभी हिस्सों में सस्ती चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य के बुनियादी ढ़ांचे में सुधार के लिए पीएम के निरंतर प्रयास के अनुरुप है।
यह भी पढ़ें-चुनावी घोषणा से भाजपा महामंत्री बीएल संतोष ने जांची चुनावी तैयारियां