होमउत्तरप्रदेशराजनीति

यूपी में गौतमबुध्द नगर में मतगणना के लिए जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

गौतमबुध्द नगर की तीनों विधानसभा सोटों पर हुए चुनाव के लिए कल होने वाले मतगणना के वास्ते जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं । जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने फ़ेस -2 की फूल मंडी में स्थित मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया। मतगणना की चाक- चौबंद व्यवस्था और तैयारियों पर दोनों ही अधिकारी संतुष्ट नजर आए, और इस दौरान उन्होंने सुधार के लिए कुछ दिशा- निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि चुनाव की तरह मतगणना भी निष्पक्ष कराने कि लिए हर चरण के परिणाम की जानकारी प्रत्याशी और उनके एजेंट को दी जाएगी। जिले की वेबसाइट पर भी हर चरण की जानकारी दा जाएगी । इससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे-बैठे ही अपने प्रत्याशी या जिले की विधानसभा सीट का परिणाम समय समय पर जान सकेंगे। यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 15 छात्र, अब तक 240 की हो चुकी वापसी उन्होंने बताया कि जिले में धारा144 लागू होने के कारण भी प्रत्याशी को विजयी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी । भीड़ को भी एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने मतगणना कराने के लिए 254 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं, जबकि 50 अधिकारियों की मतगणना पर नजर रखने और अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाई हैं। जिलाधिकारी में बताया है ति यदि किसी प्रत्याशी या एजेंट को किया तरह के संदेह होता है तो वह निर्वाचन अधिकारी और प्रर्यवेक्षक से शिवयत कर सकेंगे । अधिकारी तत्काल सम्स्या कता समाधान करेंगे।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button