
पाच राज्यों में चुनाव समपन्न हो चुके हैं। कल का दिन सियासी दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण होगा। गुरुवार को यह साफ हो जाएगा कि अगली सरकार किस पार्टी की सरकार होगी, किसके सिर बंधेगा सीएम का सेहरा। देहरदून से दिल्ली तक राजनेता व आमजनमानस 10 मार्च की सुबह का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कुमाऊं की मतगणना की सीटवार कब आएगा रिजल्ट।
चुनाव के बाद मतगणना की तैयारियां सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से पूरी कर ली गई हैं। मतगणना को लेकर निर्वाचान कर्मियों का प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर ने कल कई जगहों पर स्वयं जाकर मौके पर निरीक्षण भी किया था। इस बार मतगणना के बाद सबसे पहले नैनीताल का परिणाम घोषित किया जाएगा और सबसे कम कालाढूंगी सीट का। नैनीताल का परिणाम सबसे पहले आने का कारण कम प्रत्याशी का होना है। नैनीताल विधानसभा सीट में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इस तरह से क्रमश: नैनीताल, लालकुंआ, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी और सबसे आखिर में कालाढूंगी का रिजल्ट घोषित होगा।
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम के वोट गिने जाने शुरू हो जाएंगे। सुबह करीब नौ बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर एक बजे तक काफी कुछ तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।
तीन बजे तक परिणाम की घोषणा
ईवीएम से मतगणना दोपहर तीन बजे तक खत्म होने की संभावना है। इसके उपरांत रैंडम वीवीपैट की गणना होगी। डीएम धीराज गब्याल ने बताया है कि शाम चार बजे तक मतगणना खत्म कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह ईसीआइ के वेबाइट पर देखे जा सकता है।
यह भी पढे़ं- यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 15 छात्र, अब तक 240 की हो चुकी वापसी