उत्तराखंड

होम वोटिंग के लिए दोबारा रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

शुक्रवार को पांच पोलिंग पार्टियां गोपेश्वर आरओ कार्यालय से रवाना

चमोली।  बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव क्षेत्र में 29 जून को होम वोटिंग के दौरान छूटे हुए 07 मतदाताओं की घर पर वोटिंग कराने के लिए शुक्रवार को सुबह 05 पोलिंग पार्टियों को गोपेश्वर आरओ कार्यालय से रवाना किया गया। रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि उप चुनाव में 85 साल से अधिक आयु के 114 वरिष्ठ नागरिक और 27 दिव्यांग मतदाताओं सहित कुल 141 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था। इसके तहत 29 जून को 134 मतदाताओं ने घर पर वोटिंग की। जबकि ग्राम विनगढ़, बमोथ, नीती-गमशाली, गनियाला और गोपेश्वर में 07 मतदाता घर पर नही मिले थे। इन मतदाताओं की होम वोटिंग के लिए 05 जुलाई को दोबारा से 05 पोलिंग पार्टियां उनके घर-घर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button