Uncategorizedउत्तराखंडहोम
आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्पन्न हुआ आक्रोश, फाड़े पार्टी के पोस्टर
चुनाव में भुगतान करना पड़ेगा

आम आदमी पार्टी के विकासनगर कार्यालय में आम पार्टी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पोस्टर फाड़कर आग के हवाले कर दिए, वहीं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह राठौड़ ने अपने कई समर्थकों के साथ आप को अलविदा कह दिया। विकासनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान गुरमेल सिंह राठौड़ ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट पार्टी बताते हुए अपने कई साथियों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस और भाजपा की राह पर चल रही है।
यह भी पढ़े-भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
गुरमेल सिंह ने कहा कि आप पार्टी में जमीनी नेता और सच्चे कार्यकर्ताओं को किनारे रखा जा रहा है, वहीं पार्टी छोड़ने वाले पदाधिकारियों ने आप के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आप पार्टी के जिलाध्यक्ष कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा लगे पोस्टर और बैनर फाड़कर आग के हवाले कर अपना गुस्सा निकाला गया। गुरमेल सिंह के समर्थकों ने कहा कि आम आदमी पार्टी भी अन्य पार्टियों की तरह जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनने वाली नहीं है और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब आप पार्टी को इसका भुगतान करना पड़ेगा।
सिमरन बिंजोला