उत्तरप्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीयहोम
भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
भाजपा मंत्री का बयान

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात हो चुकी है। जिसके बाद वह सपा में शामिल होंगे उनके साथ कुछ समर्थक विधायक भी भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो सकते हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह जानकारी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा कि माननीय राज्यपाल जी राज भवन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश महोदय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एंव सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रुप में विपरीत परिस्थितियों और विचार धारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है लेकिन दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।
यह भी पढ़ें-सीएम धामी बोले, विधानसभा चुनाव के लिए हम तैयार