Uncategorized
चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दल बढ़े डिजिटल माध्यम की ओर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होंगे जिसके चलते राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी प्रचार में अपनी गति तेज कर दी है, लेकिन इसी बीच कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख मुख्य निर्वाचन चुनाव आयोग ने राजनीतिक प्रचार पर रोक लगा दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार- प्रसार पर रोक लगने के कारण राजनीतिक दलों ने अब डिजिटल माध्यम से चुनावी प्रचार करना शुरु कर दिया गया। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देख अब डिजिटल माध्यम ही चुनावी प्रसार- प्रसार का सबसे अच्छा माध्यम बना हुआ है,
यह भी पढ़े-कोरोना के संक्रमण को लेकर आज सीएम अरविंद करेंगे प्रेस वार्ता
डिजिटल माध्यम से मतदाताओं तक आसानी से पहुंचने के साथ- साथ राजनीतिक दल अपनी बात को भी आसानी से मतदाताओं तक पहुंचा रहे है। आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक पार्टियां अब जनप्रतिनिधि डॉक्यूमेंट्री फिल्म का सहारा भी ले रहे है, इसके जरिए राजनीतिक दल इंटरनेट मीडिया पर अपनी पांच साल की उपलब्धियों को गिनाकर वायरल कर रहे है, और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे है।
सिमरन बिंजोला