उत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहोम
बीजेपी के कई बड़े नेता आज होंगे यूपी वेस्ट के चुनावी दौरे पर
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे जनसभा

उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने के प्रयास में लगी भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान वाले हर क्षेत्र पर मजबूत मोर्चाबंदी कर रही है इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हर मोर्चे पर अपने सेनापतियों को कमान सौंप दी है पहले चरण में दस फरवरी को 11 जिलों के 58 विधानसभा मतदान होना है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में जनसंपर्क अभियान के साथ छोटी सभाओं को संबोधित भी करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ तो सीधा गोरखपुर से पहुंचेंगे।
बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के हापुड़ के बाद मुरादाबाद और गौतमबुध्दनगर में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मोदीनगर में ब्रह्म देवी बालिका विद्यालय में जनसभा करेंगे इसके बाद उनकी मुरादाबाद में जनसभा होगी फिर जेपी नड्डा शाम को करीब छह बजे से सेक्टर 12 नोएडा में जनसंपर्क करेंगे वह भाउराव देवरस इंटर कॉलेज नोएडा में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद भी करेंगे।