
पीएम मोदी आज 11वीं सदी के भक्त शाखा के संत श्री रामानुजाचार्य की स्मृति में स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी की 216 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह बैठी हुई मुद्रा में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा है इसके अलावा पीएम आज राज्य के पाटनचेरु में अंतराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान के अर्थ शुष्क उष्णकटिबंधीय परिसर का दौरा कर संस्थान की 50वीं वर्षगांठ समारोह का भी शुभारंभ करेंगे तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव इस कार्यक्रम के लिए हैदराबाद आ रहे हैं पीएम के स्वागत करने नहीं जाएंगे यह जिम्मेदारी राज्य के पशुपालन मंत्री को दी गई है।
पीएम अपने आईसीआईएसएटी दौरे में पौधा संरक्षण पर आईसीआईएसएटी के जलवायु परिवर्तन अनुसंधान केंद और आईसीआईएसएटी की रैपिड जनरेशन एडवांसमेंट केंद्र का भी आज उध्दाटन करेंगे इस मौके पर पीएम आईसीआईएसएटी के विशेष रुप से डिजाइन किए गए प्रतीक चिन्ह का भी अनावरण करेंगे और एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे आईसीआईएसएटी एक अतंराष्ट्रीय संगठन है जो एशिया और उप सहारा अफ्रीका में कृषि विकास कि लिए अनुसंदान करता है।
यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए की गई नई घोषणाएं