Uncategorizedराष्ट्रीयहोम
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हुए कोरोना संक्रमित
तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडु आज के हल्के लक्षणों के साथ कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जल्द से जल्द कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है पूर्व सीएम ने ट्वीटर कर कहा कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद मैने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है जिसके बाद में पूरी सावधानी बरत रहा हूं जिसके बाद उन्होंने कहा कि सभी लोगों से कोरोना के प्रति पूरी सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए लोगों से अपना ध्यान रखने की अपील भी की है।
यह भी पढ़े-भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
देश में कोरोना के केस लगातार तेजी से बढ़ते जा रहें हैं देश के सभी राज्यों में कोरोना समेत ओमिक्रोन के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं केसों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की पाबंदिया लागू की गई है पिछले 24 घंटों मे केस कमे होने के बावजूद संक्रमण दर बढ़ रहा है इस समय संक्रमण दर 19.65 प्रतिशत है जो कि एक दिन पहले 16.28 प्रतिशत था इसी तरह साप्ताहिक संक्रमण दर भी 14.41 प्रतिशत हो गया है जो कि एक दिन पहले 13.69 प्रतिशत दर्ज किया गया था।