
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बीते जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड को नोटिस भेजा है नोटिस में 15 जनवरी को एक रियलटी शो के प्रसारण के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है इस शो में दो बच्चों ने कथित तौर पर नोटबंदी पर व्यग्य किया था इसेक साथ ही ये बच्चे कथित तौर पर पीएम और उनकी पोशाक का मजाक उड़ाते हुए भी दिख रहे थे। तमिलनाडु में बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया विंग के अध्यक्ष सी टी आर निर्मल कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंत्रालय ने मीडिया हाउस से सात दिनों के भीतर जवाब देने को गया है शो के कॉन्टेंट को हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट किया गया था।
यह भी पढ़े-कोरोना के संक्रमण को लेकर आज सीएम अरविंद करेंगे प्रेस वार्ता
शो में 14 साल से कम उम्र के दो प्रतिभागियों ने पीएम पर कथित व्यंग्य के लिए तमिल फिल्म इम्साई अरासन 23 एम पुलिकेसी की थी को अपनाया था निर्मल कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि कार्यक्रम के दौरान बच्चे जानबूझकर पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे उन्होंने कहा कि शो में नोटबंदी पीएमी की विभिन्न देशों की रायनिक यात्राओं और पीएम की ड्रेस के बारे में तीखी टिप्पणी की गई।