उत्तरप्रदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्यहोम
चुनाव ड्यूटी में तैनात CRPF जवनों को करना होगा कोविड नियमों का पालन
एहतियाती खुराक की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश

10 फरवरी से पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव शुरु हो रहे हैं चुनावों के चलते उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर राज्यों में सुरक्षआ बढ़ा दी गई है बढ़ते कोरोना के केसों से चिंतित गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को पांच चुनावी राज्यों में चुनाव ड्यूटी पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिया है।
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि सीआरपीएफ से कहा गया है कि वे पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, और मणिपुर में तैनात अपने जवानों की सुरक्षआ के बारे में अधिकारियों को जानकारी दें ताकि उन्हें चुनाव में शामिल होने से संक्रमित होने से रोका जा सके।
एमएचए अधिकारी ने बताया कि सभी पात्र सीएपीएफ कर्मियों के लिए एहतियाती खुराक की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कंपनी कमांडरों को शिविरों में शारीरिक दूरी संभव हो तो आइसोलेशन बेड की व्यवस्था मास्क और सैनिटाइजर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।