उत्तरप्रदेशहोम
बसपा विधायक उपाध्याय ने पार्टी की सदस्यता से दिया त्यागपत्र
पार्टी भटक रही है अपने सिद्धांतो से

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी को झटका लगा है क्योंकि पार्टी की सरकार में मंत्री रहे सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी की सदस्यता त्याग दी है है। बसपा मंत्री उपाध्याय के समाजवादी पार्टी या भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की अनुमान लगाए जा रहे हैं।
उपाध्याय, हाथरस जिले की सादाबाद सीट से विधायक हैं तथा वह पूर्व की सरकारों में राज्य के ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार बसपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में सम्मिलित उपाध्याय ने बसपा अध्यक्ष मायावती को भेजे रेजिग्नेशन लेटर में कांशीराम साहब द्वारा बनाए नियमों से पार्टी के भटकने जाने का कारण बताते हुए पार्टी छोड़ दी।
