
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना को एक बार फिर शुरु किया जाएगा अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा सरकार में समाजवादी पेंशन योजन को एक बार फिर शुरु की गई थी इसके तहत लगभग 50 लाख गरीब लोगों की मदद हो रही थी पार्टी ने तय किया है कि सपा सरकार बनने पर इस योजना को फिर से शुरु किया जाएगा इसमें प्रत्येक लाभार्थी को सालाना 18 हजार रुपये मिलेंगे इससे पहले लाभार्थियों को 06 हजार रुपये प्रति वर्ष मिला करते थे।
इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली उनके परिवार की सदस्य अपर्णा यादव को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है हमें उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां भी पहुंच कर सविंधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें- आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्पन्न हुआ आक्रोश, फाड़े पार्टी के पोस्टर
