उत्तरप्रदेशस्वास्थ्यहोम
हापुड़ में भारी संख्या में 15-18 साल के बच्चों ने लगवाई वैक्सीन
बच्चों को वैक्सीन लगवाने की है खुशी

देश में जहाँ आज से 15 से 18 वर्ष की आयु वाले बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है वहीं यूपी के हापुड जनपद में भी आज सभी सरकारी केंद्रों पर भारी संख्या में बच्चों ने पहुँचकर वैक्सीनेशन की पहली डोज ली है।
यूपी की सरकार द्वारा हापुड़ में 15-18 साल के बच्चों के लिए आज वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। हापुड़ जिले के पीपीसी सरकारी हॉस्पिटल सहित सभी सरकारी मेडिकल सेंटरों पर भारी संख्या में किशोर व किशोरी अपना टीकाकरण करवाने पहुँचे थे।
पीपीसी सरकारी हॉस्पिटल के वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचे बच्चों का कहना था कि उसे वैक्सीन लगवाने की बहुत खुशी है। बच्चों ने बताया कि पहले स्कूल जाने व एग्जाम देने में वायरस से इंफैक्टेड होने का डर लगता था लेकिन अब वैक्सीन लग जाने बाद वह आराम से सेफ्टी मास्क लगाकर स्कूल जा सकते है।
यह भी पढ़ें-CM धामी की टैबलेट वितरण घोषणा का आज देहरादून से हुआ शुभारंभ