
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड दौरे पर देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंच रखे है, यहां पर सीएम केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पकड़ को मजबूत बनाया। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए जनता से पूछा कि दिल्ली में आपके रिश्तेदार तो रहते होंगे, उनसे वहां के बारे में पूछना कि दिल्ली में लाइट पहले जहां आठ से दस घंटे तक कटती रहती थी, वहीं अब उन्हें 24 घंटे लाइट प्राप्त हो रही है।
सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि सुना है उत्तराखंड में भी बिजली के पुराने दिल्ली जैसे हाल होते है, और कहा कि आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर देखिए उत्तराखंड वासियों को 24 घंटे बिजली मिलेगी, साथ ही कहा कि आप पार्टी को एक बार मौका देकर देखिए, अगर ऐसे ही हालात रखने है तो कांग्रेस व बीजेपी को वोट दें, और हालातों में सुधार चाहिए तो आप को अपनाकर देखे।