उत्तराखंडबड़ी खबरसाइबर क्राइम

इंजीनियरिंग का छात्र बना साइबर ठग, नौकरी देने के नाम पर करता था ठगी…

राजधानी देहरादून स्थित प्रेमनगर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र को साइबर ठगी के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है, आरोप है कि छात्र पहले तो युवाओं से अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल के जरिये संपर्क साधता, उसके बाद उन्हें अपनी कंपनी में जॉब देने के नाम पर इंटरव्यू लेकर अपनी फर्जी कंपनी की न्यूटिरिनो लैब वेबसाइट से ही पैनटेब खरीदने के लिये बाध्य कर उनसे रुपए ऐंठ लेता था।

इस वक्त देश में साइबर ठगी के मामलों में जबरदस्त बढ़ौतरी देखी जा सकती है, केवल ग्रामीण क्षेत्रों के सीधे-साधे लोग ही नहीं बल्कि शहरी क्षेत्रों के पढ़े-लिखे और जानकार लोग भी साइबर ठगी के शिकंजे में फंस रहे हैं। ऐसी ही एक घटना उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आई है जहां एक साइबर ठग ने देश के अलग-अलग राज्यों के युवाओं को साइबर ठगी का शिकार बनाया है। दरअसल देहरादून के SSP STF नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय पहले से देश के अलग-अलग राज्यों हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली आदि से I4C पोर्टल में एक ही प्रकार की लगभग 30 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें उल्लेखित था कि नंदा की चौकी प्रेमनगर क्षेत्र से एक साइबर ठग अपनी फर्जी बेवसाइट “न्यूट्रिनो लैब” के जरिये देशभर में कई युवाओं से धोखाधड़ी की घटनाएं कर रहा है, लिहाजा STF टीम से इस साइबर ठग के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  

इंजीनियरिंग का छात्र बना साइबर ठग

    प्रदेश में बैठे इस साइबर ठग को पकड़ना पुलिस के लिए अति महत्वुपूर्ण हो गया था, क्योंकि अगर इसे जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह न जाने कितने और लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना देता। पीड़ितों ने अपनी तहरीर में बताया कि साइबर ठग पहले युवाओं से लिंक्डन एकाउंट के माध्यम से संपर्क करता है, फिर उन्हें अपनी कंपनी में जॉब देने के नाम पर इंटरव्यू लेकर अपनी कंपनी “न्यूटिरिनो लैब” से ही पैनटेब खरीदने के लिये बाध्य कर उनसे 5000 से 6000 रुपए ऐंठ लेता और फिर उनको ब्लॉक कर देता है। सभी शिकायतों को सुनने के बाद एसटीएफ टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा। आपको बता दें कि साइबर ठग की लगातार की गतिविधियों का पता करने पर ज्ञात हुया कि यह प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में इंजीनियंरिंग का छात्र है, तो वहीं आरोपी से 1 लैपटाप, 1 मोबाइल फोन, 2 पैनटेब, 4 बैंक क्रेडिट कार्ड, 2 चेक बुक, 1 डायरी आदि सामग्री बरामद की गई है। आरोपी कृपाल शर्मा निवासी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के विरूद्ध थाना प्रेमनगर में एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा द्वारा धोखाधड़ी और आईटीएक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।      
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button