उत्तराखंडबड़ी खबरसाइबर क्राइम
इंजीनियरिंग का छात्र बना साइबर ठग, नौकरी देने के नाम पर करता था ठगी…
राजधानी देहरादून स्थित प्रेमनगर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र को साइबर ठगी के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है, आरोप है कि छात्र पहले तो युवाओं से अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल के जरिये संपर्क साधता, उसके बाद उन्हें अपनी कंपनी में जॉब देने के नाम पर इंटरव्यू लेकर अपनी फर्जी कंपनी की न्यूटिरिनो लैब वेबसाइट से ही पैनटेब खरीदने के लिये बाध्य कर उनसे रुपए ऐंठ लेता था।
इंजीनियरिंग का छात्र बना साइबर ठग
प्रदेश में बैठे इस साइबर ठग को पकड़ना पुलिस के लिए अति महत्वुपूर्ण हो गया था, क्योंकि अगर इसे जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह न जाने कितने और लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना देता। पीड़ितों ने अपनी तहरीर में बताया कि साइबर ठग पहले युवाओं से लिंक्डन एकाउंट के माध्यम से संपर्क करता है, फिर उन्हें अपनी कंपनी में जॉब देने के नाम पर इंटरव्यू लेकर अपनी कंपनी “न्यूटिरिनो लैब” से ही पैनटेब खरीदने के लिये बाध्य कर उनसे 5000 से 6000 रुपए ऐंठ लेता और फिर उनको ब्लॉक कर देता है। सभी शिकायतों को सुनने के बाद एसटीएफ टीम ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा। आपको बता दें कि साइबर ठग की लगातार की गतिविधियों का पता करने पर ज्ञात हुया कि यह प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में इंजीनियंरिंग का छात्र है, तो वहीं आरोपी से 1 लैपटाप, 1 मोबाइल फोन, 2 पैनटेब, 4 बैंक क्रेडिट कार्ड, 2 चेक बुक, 1 डायरी आदि सामग्री बरामद की गई है। आरोपी कृपाल शर्मा निवासी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के विरूद्ध थाना प्रेमनगर में एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा द्वारा धोखाधड़ी और आईटीएक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




