उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिक
विधायक उमेश कुमार का आर्म लाइसेंस निरस्त…जिलाधिकारी देहरादून ने जारी किये सख्त निर्देश
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनहित में खानपुर के MLA उमेश कुमार शर्मा का आर्म लाइसेंस निरस्त कर दिया है, साथ ही जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने तत्काल लाइसेंस निलंबन के सख्त निर्देश जारी किये हैं।
उत्तराखंड में हाल ही में निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं, जिस प्रकार से प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर मतदान प्रतिशत कम रहा है परंतु प्रदेश में निकाय चुनावों के परिणाम काफी रोमांचक रहे हैं। निकाय चुनाव की मतगणना खत्म भी नहीं हुई थी कि रूड़की के खानपुर में ऐसा सियासी हंगामा मचा कि जिसने उत्तराखंड के चरत्र और राष्ट्र स्तर पर उत्तराखंड की छवी पर दाग लगा दिए। रुड़की में निकाय चुनाव की मतगणना के कुछ पल बाद ही खानपुर के MLA उमेश शर्मा और खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच खूनी घमासान छिड़ गया। दोनों नेताओं ने जमकर फिल्मी तरीके से अपना रुतबा बैठाने की एसी कोशिश करी जिसने राष्ट्र स्तर पर उत्तराखंड का सिर शर्म से झुका दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की छीछालेदार करने वाली हरकतों को पूरी दुनिया ने देखा, कई लोगों का कहना था कि उत्तराखंड की सड़कों पर राजनेताओं द्वारा किए जा रहे फिल्मी फसाद पर लगाम लगनी चाहिए। फसाद के बाद खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी हुई जिसके बाद अब जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने कड़े निर्देश जारी किए हैं लिहाजा विधायक उमेश कुमार पर आर्म लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू की गई है।
