उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षा
लंबी समयावधि से अनुपस्थित शिक्षकों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज, शिक्षा मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में लंबे समय से चल रही कामचोरी पर अब नकेल कसी जा रही है, बीते मंगलवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने सरकारी आवास पर राज्य के विद्यालयी शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक आयोजित करी, जिसमें शिक्षा मंत्री ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करें।

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग आय दिन सवालों के घेरे में घिरा रहता है, कभी यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के चलते कोई शिक्षक कई वर्षों से नौकरी करते मिलते हैं तो कभी विद्यालयों से ही शिक्षक गायब मिलते हैं, लिहाजा इन तमाम कमीयों को दुरुस्त करने के लिए और शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बीते मंगलवार को अपने सरकारी आवास में राज्य विद्यालयी शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें राज्य शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के आला जिम्मेदार अधिकारियों को शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया, राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी स्कूलों में ऐसे जो भी शिक्षक हैं जो लंबी समयावधि से विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं उन्हे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। साथ ही उन्होनें CRP-BRP और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने और 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।