उत्तराखंडघोटाला
ITBP जवानों के राशन में घोटाला, राशन में लाखों का गबन….तत्कालीन कमांडेंट समेत 7 लोग पर CBI का एक्सन
राजधानी देहरादून में बड़े घोटाले पर से पर्दा उठा है, जहां देहरादून के सीमाद्वार स्थित ITBP की 23वीं बटालियन के राशन में लाखों रुपये का गबन सामने आया है। मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए CBI ने तत्तकालीन कमांडेंट समेत दो दरोगा और तीन बड़े राशन व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो अर्थात CBI ने उत्तराखंड के ITBP सीमाद्वार देहरादून में जवानों के राशन में हुए घोटाले का पर कड़ी कार्रवाई करी है। CBI ने घोटाले के आरोपित 23वीं बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट समेत दो दरोगा और तीन बड़े राशन व्यापारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल 23वीं ITBP बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट पर आरोप है कि उसके द्वारा जवानों को मिलने वाले रसद की आपूर्ति में करीब 70 लाख का घोटाला किया गया है। CBI ने गृह मंत्रालय की अनुमति से मामले की जांच शुरु कर दी है। इससे पहले भी आरोपी कमांडेंट, दरोगा समेत अन्य के खिलाफ चमोली स्थित अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर में केरोसिन ऑयल की आपूर्ति में बड़ा घोटाला करने पर दर्ज मुकदमे में सीबीआई चार्जशीट दे चुकी है। 23वीं बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट आरोपित अशोक कुमार गुप्ता पर आरोप है कि उसने देहरादून में तैनाती के दौरान जवानों को मिलने वाले राशन में कई लाख का घोटाला किया, जो कि अब वर्तमान में बिहार में तैनात है। आरोप है कि साल 2017 से 2019 के बीच अशोक कुमार गुप्ता ने जवानों की खाद्य आपूर्ति वाले पदार्थों जैसे रसद, मीट, मछली, अंडा, पनीर, फल आदि में बड़ा घोटाला कर अपने दो दरोगा, रसद आपूर्ति करने वाले तीन व्यापारियों के साथ मिलीभगत कर करीब 70,56,787 रुपयों का गबन किया है।
