उत्तराखंडपर्यटनबड़ी खबर
“धामी सरकार का राज्य को बड़ा ईनाम, इन क्षेत्रों से राज्य छुंएगा प्रगति का आयाम”…साकार होंगे वैश्विक निवेशक सम्मेलन के प्रस्ताव
गुरुवार को CM धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में एक बड़ा और अहम फैसला लिया गया, जिसमें CM धामी ने राज्य के चार क्षेत्रों को नए उद्योगों के लिए विकसित करने का बड़ा फैसला लिया है। दरअसल प्रदेश सरकार वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्राप्त हुए प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए अब चार नए क्षेत्रों को विभिन्न उद्योगों के लिए विकसित करने जा रही है जिसके लिए सरकार द्वारा भूमी भी चिह्नित कर ली गई हैं जहां नए होटल्स और रिजॉर्ट्स खोले जा सकते हैं।
उत्तराखंड में धामी सरकार आए दिन कोई न कोई अहम फैसलों पर निर्देश जारी करती है, जिससे राज्य और राज्य की आभा को चहुमुखी ख्याती प्रदान करती है। बीते गुरुवार को CM धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास और आय के स्त्रोतों को नए आयाम देने के लिए राज्य के चार नए क्षेत्रों को चिह्नित किया है ताकि नए उद्योगो को वहां स्थापित किया जा सके। इन चार क्षेत्रों में नैनीताल का पटवाडागर, देहरादून के चकराता में नगाऊ और टिहरी गढ़वाल में धनोल्टी व मागरा शामिल हैं जिनके लिए सरकार ने कुल 106 एकड़ जमीन फिलहाल चिह्नित करी है। यह सभी क्षेत्रों को प्रदेश सरकार द्वारा वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए चिह्नित किया गया है।
