उत्तराखंडबड़ी खबर
उत्तराखंड के मदरसों का होगा वेरिफिकेशन, CM धामी ने मदरसों में अवैध फंडिंग की जांच के दिए निर्देश…एक्सन में प्रदेश पुलिस
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में संचालित मदरसों की वेरिफिकेशन की गहनता से जांच के आदेश दिए हैं साथ ही मदरसों को मिलने वाली अवैध फंडिंग की जांच के लिए भी पुलिस ने मुख्यमंत्री के आदेशानुसार एक्सन लेना प्रारंभ कर दिया है जिसके लिए जिला स्तर पर एक समिति का गठन भी किया गया है।
उत्तराखंड राज्य में तकरीबन 400 से अधिक मदरसे इस समय स्थित हैं जिनमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अब CM धामी ने प्रदेश में संचालित मदरसों की वेरिफिकेशन जांच के कड़े आदेश जारी किए हैं जिसको लेकर 13 जिलों के जिलाधिकारीयों ने भी अपनी कमर कस ली है।
मुख्यमंत्री धामी ने मदरसों के वेरिफिकेशन की जांच के साथ-साथ मदरसों को मिलने वाली बाह्य अवैध फंडिंग की भी गहनता से जांच करने के आदेश जारी किए हैं। मदरसों में होने वाली इस वेरिफिकेशन और अवैध फंडिंग की जांच को लेकर 13 जिलों के सभी जिलाधिकारीयों के निर्देशित किया गया है लिहाजा पुलिस ने भी प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों की जांच के लिए तैयारी कर ली है , जिसके लिए जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया गया है।
