उत्तराखंडदुर्घटनापरिवहन
जानलेवा स्पीड ब्रेकरों के निर्माण पर लगा अंकुश, धामी सरकार ने तय किए यह मानक
उत्तराखंड में आए दिन होने वाले सड़क हादसों के लिहाज से राजधानी के कई संवेदनशील क्षेत्रों में मनमामे तरीके से बनने वाले जानलेवा स्पीड ब्रेकरों पर अब अंकुश लग चुका है, चूंकि इन स्पीड ब्रेकरों की बदोतल सड़क हादसे और भी बढ़ गए हैं जिसके चलते CM धामी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने सभी डिवीजनों के अभियंताओं को मानक तय करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
राज्य में आए दिन होने वाले सड़क हादसों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है लिहाजा देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजधानी के सभी सड़क दुर्घटना संवेदनशील क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर के निर्माण के आदेश दिए थे, आदेशों पर अमल भी हुआ और बनाए गए एसे स्पीड ब्रेकर जिन्होने सड़क हादसों को दोगुनी रफ्तार पकड़ा दी, वजह-स्पीड ब्रेकरों के मनमाने मानक। राजधानी के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में इन स्पीड ब्रेकरों ने हादसे कम करने की बजाय उल्टा इजाफा कर डाला, जिसको देखते हुए राज्य के CM पुष्कर सिंह धामी ने मनमाने तरीकों से बनने वाले स्पीड ब्रेकरों में अंकुश लगा दिया है और लोक निर्माण विभाग के सभी डिवीजनों के अभियंताओं को सही मानक तय करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
