उत्तराखंडदेहरादूनबड़ी खबर
25 साल बाद वापस मिली वृद्वा को अपनी जमीन, जिलाधिकारी सविन बंसल ने कराई कब्जामुक्त
राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक वृद्घा की जमीन उनकी जमीन 25 सालों के बाद कब्जामुक्त करवा कर उन्हें सौंप दी, जानकारी के अनुसार पीछले 25 सालों से 97 वर्षीय वृद्धा और उनकी 80 वर्षीय पुत्री अपनी भूमि पर अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही थी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कराई कब्जामुक्त
असल मालिक होने के बावजूद भी 97 वर्षीय वृद्धा और उनकी 80 वर्षीय पुत्री अपनी जमीन को कब्जामुक्त करवाने के लिए पीछले 25 सालों से कचहरी के चक्कर काट रहे थे, लिहाजा संबंधित मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला को उनकी भूमि पर अधिकार दिलाकर न्याय का उदाहरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुसार, एसडीएम कुमकुम जोशी ने जिला प्रशासन के सहयोग से एक त्वरित कार्रवाई की, जिससे 97 वर्षीय शारीरिक रूप से अक्षम महिला लीला देवी और उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरूंग को न्याय मिला। इस कार्रवाई ने जिला प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ाया है। तो वहीं अपनी संपत्ति की चाबी प्राप्त करते हुए महिला ने जिलाधिकारी सविन बंसल, एसडीएम कुमकुम जोशी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं जिलाधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे गैस गोदाम का लाइसेंस तुरंत निरस्त करने के निर्देश भी दिए।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




