उत्तराखंडबड़ी खबरमौसम अपडेट
जोरदार बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी…. उत्तराखंड के इन 7 जिलों में जारी हुआ ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तराखंड में आज सुबह मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है, सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि, और कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। तो वहीं प्रदेश के सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है।
उत्तराखंड के इन 7 जिलों में जारी हुआ ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तराखंड में आज गुरुवार को मौसम खुशगवार हो रखा है, सुबह से लगातार हो रही बारिश ने राजधानी में आवाजाही को भी प्रभावित करा है। मौसम की बदलती करवट को देखते हुए राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ-साथ मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सात जिलों देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ स्थानों पर चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 2800 मीटर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल 21 फरवरी को राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं आज राज्य के सभी जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




