उत्तरप्रदेशशिक्षाहोम
यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं का अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक
बलिया में पेपर आउट होने के बाद बदायूं में परीक्षा निरस्त

यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में शासन ने बलिया के डीआइओएस को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच शासन के निर्देश पर फौरन एसटीएफ ने शुरु कर दी है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला का कहना है कि इस मामले के दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है, उनमें बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, आंबेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं। शेष अन्य 51 जिलों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी।
बदायूं में परीक्षा रद्द कर दी गई, परीक्षा रद्द होने का निर्देश दोपहर डेढ़ बजे उस वक्त आया जब निरीक्षक कक्षा में पहुंच चुके थे और परीक्षार्थी गेट पर आ गए थे।