CAT 2025 Exam : CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर 2025 यानि कल होने वाली है। लाखों स्टूडेंट्स IIM और टॉप B-स्कूल में जाने के लिए यह परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से एग्जाम सेंटर पर एंट्री ही नहीं मिलती। इसलिए आज ही अपना ड्रेस और जरुरी सामान चेक कर लें, ताकि आखिरी मिनट में परेशानी न हो।
CAT 2025 Exam
CAT 2025 में क्या पहनकर जाएं?
CAT में कोई सख्त ड्रेस कोड नहीं है, लेकिन सादे और आरामदायक कपड़े ही पहनें: हल्के रंग के कुर्ता, शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर या जींस ठीक हैं।
बड़े-बड़े बटन, जिप, कई पॉकेट या मल्टी-लेयर कपड़े बिल्कुल न पहनें।
जैकेट , ब्लेजर, मफलर, स्कार्फ, टोपी – सब बैन हैं।
फुल स्लीव भी अवॉइड करें, हाफ स्लीव सबसे अच्छा रहेगा।
लड़कियां साधारण कुर्ती-साड़ी या सलवार-सूट पहन सकती हैं, लेकिन बिना हैवी एम्ब्रॉयडरी के।
CAT 2025 Exam
जूते-चप्पल का ध्यान रखें
बंद जूते, बूट्स, स्नीकर्स – पूरी तरह बैन हैं।
सिर्फ खुले चप्पल या सैंडल ही पहनकर जाएं।
(लड़के-लड़कियां दोनों के लिए यही नियम)
CAT 2025 Exam
ये चीजें घर पर ही छोड़ दें – ले गए तो बाहर रख दें!
मोबाइल, स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड, ब्लूटूथ, इयरफोन
कैलकुलेटर (स्क्रीन पर मिलेगा)
पेन, पेंसिल, घड़ी, पर्स, बैग
धूप का चश्मा, जैकेट, बेल्ट (अगर मेटल बकल है)
खाने-पीने की कोई चीज (डायबिटीज वाले को छूट है, पहले बताएं)
CAT 2025 Exam
एग्जाम सेंटर पर क्या ले जाना जरूरी है?
CAT 2025 एडमिट कार्ड की कलर प्रिंटआउट
ओरिजिनल फोटो ID (आधार, पैन, पासपोर्ट, वोटर ID – कोई एक)
2 पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड पर लगी फोटो से मैचिंग)
अगर PwD कैटेगरी में हैं तो सर्टिफिकेट
https://youtube.com/shorts/Qk5KAoq9410?feature=share
एंट्री से पहले क्या होगा?
फ्रिस्किंग (चेकिंग) बहुत सख्त होगी।
बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट + फोटो) होगा।
रफ शीट अंदर ही मिलेगी, बाहर से कुछ नहीं ले जा सकते।
आखिरी सलाह – आज ही करें ये काम
अपना पूरा ड्रेस आज रात को अलग रख दें।
सादा चप्पल निकालकर रखें।
सारे गहने उतारकर रख दें।
सुबह 1-2 घंटे पहले सेंटर पहुंच जाएं।