उत्तराखंडबड़ी खबर
हाई कोर्ट ने उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 को किया स्थगित… दायर याचिका पर हुई सुनवाई
हाई कोर्ट ने उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आगामी PCS 2024 मेंस परिक्षा को स्थगित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा ने PCS प्रीलिम्स परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार हिमांशु तोमर की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड में PCS 2024 मेंस परीक्षा को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि गुरूवार को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने PCS प्रीलिम्स परिक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार हिमांशु तोमर की याचिका पर सुनवाई करते हुए आगामी PCS मेंस परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
दरसल संपूर्ण मामला यह है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसी महिने की बीते 4 तारिख को हिंदी के तीन प्रश्नपत्रों के सिलेबस में बदलाव कर दिया जिसके चलते परिक्षार्थियों को परिक्षा में भाग लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 14 मार्च को 16 नवम्बर से 19 नवंबर के बीच PCS मेंस परीक्षा संपन्न कराने की घोषणा की थी जिसे अब हाई कोर्ट के आदेशानुसार स्थगित कर दिया गया है।
